Latest News

मां ने कहा-पुलिस पूछ रही थी उल्टे सीधे सवाल इसलिए उठाया यह कदम

नालासोपारा : 19 सिंतबर को पीड़िता ने रेप का केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद आरोपी को दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया था मुंबई से सटे नालासोपारा में रेप की एक वारदात के बाद पीड़िता ने रविवार को खुदकुशी कर ली है। पीड़िता की मां का आरोप है कि पुलिस से परेशान होकर बेटी ने यह कदम उठाया। जांच करने वाले पुलिसकर्मी उससे रेप को लेकर उल्टे सीधे सवाल पूछ रहे थे।

19 सिंतबर को पीड़िता ने रेप का केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद आरोपी को दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार आरोपी शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार रेप कर चुका था। हालांकि, इस घटना के बाद एक सुसाइड नोट भी सामने आया है, जिसमें पुलिस को लेकर कोई भी आरोप नहीं लगाया गया है। रविवार को हुई लड़की की मौत के बाद नाराज परिजनों ने पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंच जमकर हंगामा किया और ज़िम्मेदार पुलिस अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों का पुतला भी फूंका।

मां का आरोप के बाद पुलिस कमिश्नर सदानंद दाते ने जांच अधिकारियों के खिलाफ इन्क्वायरी के आदेश दिए है। डिप्टी एसपी स्‍तर के अफसर मामले की जांच करेंगे। सदानंद दाते ने कहा कि अगर पुलिस वाले दोषी पाए जाते हैं तो सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement