Latest News

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा मीडिया में आई उन खबरों को ले कर योगी सरकार पर रविवार को निशाना साधा जिनमें दावा किया गया है कि भाजपा के एक विधायक और उनका बेटा एक महिला के उत्पीड़न के आरोपी को पुलिस हिरासत से ले गए। कांग्रेस ने इसे राज्य सरकार के ‘‘अपराधी बचाओ” मिशन के तहत किया गया कार्य करार दिया।

राहुल और प्रियंका ने राज्य सरकार के खिलाफ ट्वीट किया और साथ ही मीडिया की उन रिपोर्ट को भी टैग किया जिनमें दावा किया गया है कि भाजपा के एक विधायक, उनका बेटा और उनके समर्थक एक महिला के उत्पीड़न के आरोपी को शनिवार को पुलिस हिरासत से ले गए। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कैसे यह शुरू हुआ:‘बेटी बचाओ। और कैसे यह चल रहा है: अपराधी बचाओ’।

प्रियंका ने घटना पर मीडिया में आई एक खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ क्‍या यूपी के सीएम बताएंगे कि यह किस मिशन के तहत हो रहा है। बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ। गौरतलब है कि कांग्रेस राज्य में कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को ले कर राज्य सरकार को लगातार कठघरे में खड़ा कर रही है। इनमें हाल ही में हाथरस में एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत का मामला मुख्य रूप से शामिल है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement