Latest News

मुंबई : मानखुर्द पुलिस की एंटिटेरर सेल (एटीसी) ने लल्लूभाई कंपाउंड के साईबाबा मंदिर के पास सर्च ऑपरेशन कर धारावी से मानखुर्द के अण्णाभाऊ साठे नगर इलाके में गांजा तस्करी करने आने वाले एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से लगभग 10 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत अंतरराज्यीय बाजार में करीब दो लाख रुपए है. इस सिलसिले में एक महिला की तलाश जारी है.मानखुर्द पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश चौगुले ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मानखुर्द के अण्णाभाऊ साठे नगर इलाके की रहने वाली लक्ष्मी ऊर्फ मुस्कान मुक्तार शेख ऊर्फ लक्ष्मी गांजावाली (31) को धारावी कुंभारवाडा इलाके का एक नशे का सौदागर राम कृष्ण मुपनार (45) गांजा बेचने के लिए आने वाला है. इसके बाद मानखुर्द पुलिस थाने की एंटिटेरर सेल (एटीसी) के सहायक पुलिस निरीक्षक नितिन सोनकांबले और उनकी टीम पुलिस नाइक अजीमुद्दीन मीर व राजेंद्र भताने और महिला पुलिस कॉन्स्टेबल शीतल सपकाले ने जाल बिछा कर आरोपी को धरदबोचा. मानखुर्द पुलिस एनडीपीएस के तहत आरोपी राम कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपी लक्ष्मी गांजावाली की तलाश कर रही है.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement