Latest News

मुंबई : उपनगरीय स्टेशनों का सबसे व्यस्ततम फुटओवर ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। यह ब्रिज है दादर का बीएमसी वाला फुटओवर ब्रिज, जिसे लॉकडाउन से पहले बंद कर दिया गया था। दादर रेलवे स्टेशन के दक्षिण छोर पर स्थित इस ब्रिज की चौड़ाई 10 मीटर और लंबाई 69 मीटर है। इस ब्रिज की लागत 5.75 करोड़ रुपये है। इसका काम जनवरी, 2019 में शुरू किया गया था और रेल यातायात को बाधित किए बिना इसे नवंबर, 2020 में पूरा किया गया है। पश्चिम रेलवे द्वारा हाल ही में बांद्रा टर्मिनस के एफओबी के एक्सटेंशन के साथ ही एक नए स्काय वॉक और इस पैदल ऊपरी पुल सहित 10 पैदल ऊपरी पुलों की शुरुआत की गई है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement