नवी मुंबई : देर रात तक बर्थ-डे पार्टी, भाजपा नगरसेवक पर केस दर्ज
नवी मुंबई : सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए जन्मदिन पार्टी देने और भीड़ जमा करने के मामले में खारघर पुलिस ने भाजपा के नगरसेवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पनवेल मनपा के नगरसेवक नीलेश बविस्कर ने नियमों की धज्जियां उड़ाकर रविवार रात खारघर के सेक्टर 18 में जन्मदिन की पार्टी दी थी। इस पार्टी में 50 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी थी। देर रात तक पार्टी चलती रही। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर खारघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शत्रुघ्न माली अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नियमों की अवहेलना के आरोप में भाजपा नगरसेवक के खिलाफ केस दर्ज किया। इससे पहले पनवेल के नगरसेवक अजय बहिरा पर भी केस दर्ज किया था।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.