Latest News

मुंबई : फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद देश की आर्थिक राजधानी और फिल्म सितारों की नगर मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ जांच एजेंसी की कार्रवाई लगातार जारी है। मुंबई में कल रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दो करोड़ रुपये के 6 किलोग्राम हैशिश के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। एनसीबी के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को यह जानकारी दी है।

आपको बता दें कि मशहूर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई में ड्रग्स रैकेट के कई मामले सामने आए हैं। बॉलीवुड के कई नामचीन हस्तियों से इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है। हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह के घर से भी गांजे बरामद हुए थे। इसके बाद पति के साथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में कोर्ट से उन्हें जमात मिल गई।

 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement