Latest News

मुंबई की सोसाइटी में दिखा तड़पता हुआ सांप

मुंबई : प्लास्टिक कचरा शहर, इंसानों और जीव-जंतुओं के लिए कितना खतरनाक है। इसका अंदाजा लोगों को तब लगा जब एक सांप यूज्ड कंडोम में फंसकर तड़पने लगा। बेचैनी के आलम में सांप ने अपना मुंह कंडोम से बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया। दो जनवरी के दिन यह घटना मुंबई के कांदिवली इलाके की ग्रीन मीडोज हाउसिंग सोसायटी में घटी। सोसाइटी की एक महिला ने सांप को तड़पते हुए देखा था।

सोसाइटी की ही रहने वाली मीता मालवंकर नाम की एक महिला ने इस घटना को देखने के बाद एक सर्पमित्र संस्था को फोन किया। जिसके बाद सर्पमित्र ने आकर सांप को बचाया। स्थानीय लोगों को शुरुआत में लगा कि सांप किसी प्लास्टिक की थैली में फंस गया है और इस वजह से वह बेचैन है। हालांकि बाद में पता चला कि जिसे लोग प्लास्टिक की थैली समझ रहे थे असल में वह एक यूज़्ड कंडोम था।

सोसाइटी में जब सर्पमित्रों की टीम पहुंची तो उन्होंने देखा कि सांप बेचैनी की मुद्रा में तड़प रहा था। उन्होंने बताया कि यह किसी सर्प विशेषज्ञ की हरकत हो सकती है। जिसमें सांप के मुंह में कंडोम पहना दिया। इसी वजह से उसे सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्प विशेषज्ञों के मुताबिक आसानी से अपने शिकार को जाने नहीं देता उसके सुई जैसे दांत शिकार को अपना निशाना बना ही लेते हैं। बावजूद इसके सांप को कंडोम पहनाना हैरान करने वाली बात है।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल बचाए गए सांप को मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में ले जाकर डॉक्टरों से उसकी जांच करवाई गई। डॉक्टरों के मुताबिक सांप को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी लेकिन अब उसकी स्थिति सामान्य है। सांप के शरीर पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट नहीं लगी थी। एसजीएनपी के डॉक्टर शैलेश ने बताया कि सांप को जंगल के नैसर्गिक माहौल में छोड़ दिया गया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement