Latest News

नागपुर : अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली की हालत गंभीर है। वह कमलाकर जामसांडेकर हत्याकांड मामले में नागपुर जेल में सजा काट रहा है। कुछ दिन पहले गवली कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद जेल में ही उसका इलाज हो रहा था। तबियत ज्यादा बिगड़ने की वजह से याब ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है।
कुछ दिनों पहले जेल में जब अरुण गवली की तबीयत खराब हुई थी। तब उसकी कोरोना जांच करवाई गई थी। इस जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। गवली के साथ अन्य कैदियों की भी जांच करवाई गई थी। जिसमें पांच गवली समेत पांच कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इन सभी कैदियों को जेल प्रशासन ने अलग बैरक में रखा था।
जेल प्रशासन अरुण गवली समेत अन्य पॉजिटिव कैदियों को अलग बैरक में रखकर उनका वहीं इलाज कर रहा था। गवली को दिन में तीन बार काढ़ा, गरम पानी और दवाइयां दी जाती थीं। हालांकि इस उपचार का गवली पर कोई खास फायदा नहीं हुआ और इसकी तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ती रही। जिसके चलते उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते आगे के इलाज के लिए अरुण गवली को जेल अस्पताल में भर्ती करवाया जाना है या नहीं? इस पर अभी तक फैसला नहीं लिया गया है।
मुंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने अरुण गवली को जुलाई महीने में 28 दिन के लिए फर्लो पर जाने की मंजूरी दी थी। इसके पहले गवली आठ बार परोल पर बाहर जा चुका है। गवली पहले पत्नी की बीमारी की वजह से जेल के बाहर गया था और उसके बाद लॉकडाउन की वजह से जेल प्रशासन ने बाहर भेजा था।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement