चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, चार गिरफ्तार
ठाणे : 24 वर्षीय युवक की चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को भायंदर के इंदिरा नगर में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव पर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान मुंबई के सूरजभान सोनी के तौर पर हुई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
मीरा भायंदर वसई विरार के उपायुक्त अमित काले ने बताया, मृतक शनिवार तड़के इलाके में घूम रहा था। कुछ लोगों ने चोर होने के शक में उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। इससे उसकी मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना से कुछ घंटे पहले आरोपियों ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक और युवक को पकड़ा था, लेकिन उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.