Latest News

मुंबई : बुधवार से मनाए जाने वाले रंगों का त्योहार होली और धुलिवंदन के मौके पर असामाजिक तत्वों और होरियारों द्वारा लोगों पर उनकी मर्जी के बिना रंग-बिरंगे गुब्बारे फेंकने और हुड़दंग मचाने वालों पर मुंबई पुलिस की खास नजर है। मुंबई पुलिस द्वारा जारी एक जीआर के अनुसार, लोगों की मर्जी के बिना उन पर रंग भरे गुब्बारे फेंकने या धूल-मिट्टी फेंकने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। शिकायत मिलने पर सादी वर्दी में मौजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार भी कर सकती है। सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की हरकतों से कानून-व्यवस्था बिगड़ती है। लोगों की प्रतिष्ठा और छवि खराब होती है। इस संबंध में अगर कोई व्यक्ति पुलिस में शिकायत दर्ज कराता है, तो आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा १८८ के तहत पुलिस कार्रवाई करेगी। इस आरोप में एक महीने की जेल और गिरफ्तारी होगी। यह नियम १९ मार्च से २२ मार्च तक लागू रहेगा। मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से होली और धुलिवंदन पर्व मनाए। कानून-व्यवस्था को बाधित नहीं करें


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement