Latest News

ब्लॉकबस्टर मूवी बाहुबली में भल्लालदेव के रोल में दिखे राणा दग्गुबाती की टोक्यो में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है. जिसमें राणा दग्गुबाती के स्वागत में फैंस हूटिंग कर रहे हैं. ''भल्लालदेव जय हो...राणा दग्गुबाती जय हो'' के नारे लगा रहे हैं. दरअसल, राणा के फैंस के लिए 17 मार्च को जापान में बाहुबली की स्क्रीनिंग रखी गई थी.

स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए राणा भी पहुंचे. इस दौरान फैंस ने राणा का भव्य स्वागत किया. जापान में मूवी रिलीज के 1 साल बाद भी लोग राणा दग्गुबाती के किरदार को भरपूर प्यार दे  रहे हैं. लोगों ने सीटियों और जय हो के नारों से स्टार का स्वागत किया. कई सारे लोग तो बाहुबली के गेटअप में नजर आए. सभी थियेटर हॉल के अंदर भल्लालदेव जय हो...राणा दग्गुबाती जय हो के नारे लगाते दिखे. बता दें कि बाहुबली-2 को भारत ही नहीं जापान में भी बेशुमार सफलता मिली थी. मूवी ने जापान के बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी बनाए. फिल्म कई दिनों तक सिनेमाघरों में चली. जापान के लोगों ने फिल्म प्रमोशन के दौरान पूरी स्टारकास्ट को भरपूर प्यार दिया. जहां राणा दग्गुबाती नेगेटिव रोल में थे. वहीं प्रभास लीड हीरो थे. उन्होंने बाहुबली का किरदार निभाया.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement