Latest News

मुंबई : गोरेगांव की एक दुकान में मंगलवार सुबह आग लग गई। गोरेगांव पश्चिम में गणेश टिम्बर की दुकान के पास आग लगी। सात कपड़ों की दुकानों को आग की चपेट में ले लिया । आग पर काबू पाने के लिए चार दमकल गाड़ियों और पानी के टैंकों को तैनात किया गया। कुछ घंटे बाद ही दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इस घटना में दो दमकलकर्मी घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9 बजे रोलिंग रोड सेंटर, स्टेशन रोड, गोरेगांव में एक दुकान में आग लग गई। आग की जानकारी होने पर, अग्निशामक घटनास्थल पर पहुंचे। रात करीब 12.32 बजे दमकल और पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में दो-तीन दुकानें जल गईं। साथ ही, आग बुझाने के दौरान दो अग्निशामक अमृत गायकवाड़ (40) और अनिल कुमार (30) घायल हो गए। गायकवाड़ को पास के नसिंर्ग होम में ले जाया गया और छुट्टी दे दी गई। अनिल कुमार का कूपर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, आग ने 7 दुकानों को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement