Latest News

मुंबई : वर्तमान में मुंबई में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि मुंबई में 4 और स्थानों पर कोविड केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। ये चार केंद्र मई के मध्य तक चालू हो जाएंगे। 5,300 बेड और 800 आईसीयू बेड वाले कोविड केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये कोविड केंद्र एमएमआरडीए, सिडको, म्हाडा, बीएमसी के तहत चार स्थानों अर्थात कंजूरमार्ग, मालाड, सोमैया ग्राउंड और महालक्ष्मी में स्थापित किए जाएंगे। महापौर ने बताया कि वर्तमान में, 2,800 रेलवे बेड मरीजों के लिए तैयार हैं। मनपा अधिकारी युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। वर्ली में बेड का विस्तार किया जा रहा है। वेंटीलेटर, आईसीयू और अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। वर्ली में दो से ढाई हजार बिस्तर जोड़े जाएंगे। जहां जरूरत हो वहां व्यवस्था की जा रही है। इसलिए नागरिकों को समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, जहां भी संभव हो रोगी को भर्ती करें, यह आह्वान महापौर ने किया। उन्होंने बताया कि रेमेडेसिवर का स्टॉक नायर में है। ढाई से तीन हजार इंजेक्शन हैं। निजी अस्पताल में कोई स्टॉक नहीं है। मनपा अस्पताल में केवल स्टॉक है। रविवार को महापौर ने कई स्थानों पर जाकर रेमेडेसिवर इंजेक्शन के संदर्भ में जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उक्त जानकारी दी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement