नालासोपारा : पश्चिम के पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक 33 वर्षीय व्यक्ति से लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार मालाड पूर्व के संजय नगर निवासी रविन्द्र शामदेव यादव (33) ने नालासोपारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में रविन्द्र ने पुलिस को बताया कि नालासोपारा पश्चिम क्षेत्र में जगदीश सिंह ने 30 दिसम्बर 2020 व 12 फरवरी 2021 के बीच उससे और साक्षीदारो से कुल 27 लाख 50 हजार रुपये लिए। रुपये लेने के बाद जगदीश ने घर (रूम) नही दिया और न ही रुपए वापस किया। रविन्द्र के शिकायत व बयान के आधार पर पुलिस आरोपी जगदीश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement