Latest News

मुंबई : मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक रखने से जुड़े मामले में NIA द्वारा गिरफ्तार किए गए मुंबई पुलिस के एपीआई सचिन वाजे की मुश्किलें और बढ़ गई है। मुंबई पुलिस ने सचिन को डिसमिस कर दिया है। मुंबई पुलिस ने वाजे के सर्विस से डिसमिस किए जाने की खबर होने की पुष्टि की है। एंटीलिया केस में वाजे का नाम आने के बाद महाराष्ट्र का सियासी पारा गरमाया था। लगातार कई तरह की बयानबाजी भी हुई है।

मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से लदी गाड़ी खड़ी करने के केस में जांच एजेंसी की तरफ से लगातार बड़े-बड़े खुलासे किए किए गए थे। एनआईए ने मुंबई इस मामले में कई अहम सबूत भी जुटाए थे। वैसे बता दें कि, सचिन वाजे की पिछले साल जून में बहाली से पहले 2003 में ख्वाजा यूनुस की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में उनकी कथित भूमिका के कारण निलंबित कर दिया गया था।

साल 2020 में मुंबई पुलिस में वापसी से पहले, वाजे ने प्रौद्योगिकी, एन्क्रिप्टेड सामग्री, सोशल मीडिया, साइबर स्पेस और संचार की दुनिया में एंट्री की थी। मुंबई पुलिस के इस दागी अफसर के पुलिस की नौकरी के अलावा उसके जीवन के अन्य पक्षों का विस्तृत अवलोकन किया गया है।

गौरतलब है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के एंटीलिया आवास के बाहर बीते 25 फरवरी को जिलेटिन की छड़ों से भरी कार मिलने के मामले में NIA ने वाजे को गिरफ्तार किया था। इस मामले को लेकर उठते सवालों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का एक कम महत्वपूर्ण पद पर तबादला कर दिया गया था। वहीं उनकी जगह वरिष्ठ IPS अधिकारी हेमंत नगराले को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement