नवी मुंबई : मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर प्रोफाइल बनाकर हाई प्रोफाइल महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाकर 12 महिलाओं के साथ ठगी और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। इस मामले में 32 वर्षीय एक मैकेनिकल इंजीनियर को एपीएमसी पुलिस ने मुंबई के मालाड से गिरफ्तार किया है । आरोपी महेश उर्फ करन गुप्ता ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अमीर महिलाओं को आकर्षित करने के लिए कई फर्जी प्रोफाइल बनाई थीं। वो इन बड़े घरों की महिलाओं के संपर्क में आता था और फिर कॉल कर के किसी पब, मॉल या रेस्ट्रॉन्ट में मिलने के लिए बुलाता था। पुलिस उप आयुक्त सुरेश मेंगडे के मुताबिक ऐसी ही मीटिंग में आरोपी महिलाओं के साथ गंदी हरकतें करता था। कई बार जबरन उनके साथ संबंध बनाने की कोशिश करता था। उसने कई लड़कियों के साथ हेरा-फेरी भी की। जिसके बाद कुछ लड़कियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस पिछले चार महीने से आरोपी की तलाश में जुटी थी। एसीपी विनायक वस्त ने बताया कि आरोपी को कंप्यूटर की जानकारी अच्छी है। पहले हैकर था। इसलिए हर बार नए नंबर का इस्तेमाल कर अलग-अलग प्रोफाइल बनाता था। जिसके माध्यम से महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। उसने शायद ही कभी तमाम कामों में अपने नाम से रजिस्टर्ड़ फोन नंबर का इस्तेमाल किया हो।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement