Latest News

भायंदर, भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता का विवादित होटल महामार्ग से करीब ५ किलोमीटर दूर है, इसके बावजूद इसे १ अतिरिक्त एफएसआई देने का निर्णय लिया गया। इसके लिए फडणवीस सरकार ने मनपा को जोन बदलने की कार्यवाही करने के आदेश दिए। इसके बाद सेवन इलेवन क्लब की एक मंजिला इमारत चार मंजिला हो गई, जिससे मेहता को करोड़ों रुपए का लाभ हुआ।
मनपा के विकास नियंत्रण नियमावली में एनडी जोन में क्लब हाउस व होटल निर्माण करने का कोई प्रावधान न होते हुए भी मेहता को मनपा से सभी अनुमतियां मिल गर्इं। निर्माण करते समय बेसमेंट में पार्किंग और स्टोरेज बनाना जरूरी होते हुए भी वहां मेहता को बार, पब और ताश क्लब व थियेटर बनाने की अनुमति दी गई।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement