वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
विरार : वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में टीका (वैक्सीन) की बढ़ती कमी को लेकर वसई-विरार शहर महानगरपालिका मुख्यालय पर भाजपा ने शुक्रवार को मोर्चा निकाला था। मीरा-भाईंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी आदेशों का उक्त पार्टी ने उल्लंघन किया। मनाई आदेश लागू होने के बावजूद भाजपा ने मोर्चा निकाला। विरार पुलिस ने वसई विरार शहर भाजपा जिलाध्यक्ष राजन नाईक, नारायण मांजरेकर (विरार शहर मंडल), मनोज बारोट (जिला उपाध्यक्ष), प्रसाद पाटील (जिला संयोजक), प्रज्ञा पाटील (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष), अर्पिता पडवल (महिला शहर अध्यक्ष) सहित 100 से 125 कार्यकर्ताओं पर धारा-135 (महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.