Latest News

मुंबई, मुंबई हाईकोर्ट ने कल शनिवार को राज कुंद्रा को बड़ा झटका देते हुए उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को गलत बताते हुए अदालत से दखल देने की मांग की थी। कुंद्रा के वकील ने मुंबई पुलिस की कार्रवाई को कानूनी रूप से अवैध करार दिया था। अदालत ने इस मामले में २ अगस्त को पैâसला सुरक्षित रखा था और कल पैâसला सुना दिया।
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा, ‘मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश में कुछ भी गलत नहीं है, जिसके तहत २० जुलाई को राज कुंद्रा को पुलिस हिरासत में भेज दिया था।’ कुंद्रा और रयान थॉर्प ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के रिमांड ऑर्डर को भी चुनौती दी थी और तत्काल रिहाई की मांग की थी। राज कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया था। उनका कहना था कि इसमें सीआरपीसी की धारा ४१-ए का पालन नहीं किया गया। याचिका में कहा गया था कि जिन धाराओं के तहत कुंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनमें अधिकतम ७ साल की सजा का प्रावधान किया गया है। ऐसे में कानूनी प्रावधानों का पालन किए बिना कुंद्रा को गिरफ्तार करना पूरी तरह से अवैध है। कुंद्रा को पुलिस ने १९ जुलाई, २०२१ को गिरफ्तार किया था। याचिका में दावा किया गया कि इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले धारा ४१ए के तहत नोटिस जारी नहीं किया। यह सुप्रीम कोर्ट की ओर से अर्नेश कुमार मामले में जारी किए गए दिशा-निर्देशों के तहत जरूरी है। इसके अलावा कोरोना के चलते जेल की स्थिति के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। इसलिए कुंद्रा को हिरासत में भेजने के आदेश को रद्द करते हुए उन्हें रिहा किया जाए कुंद्रा के खिलाफ पुलिस ने धारा २९२, २९३ और सूचना प्रद्योगिकी कानून की धारा ६७, ६७ए और महिलाओं को अभद्र तरीके से पेश करने के खिलाफ कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
शर्लिन चोपड़ा से हुई ८ घंटे तक पूछताछ
सॉफ्ट पोर्न केस में शुक्रवार को एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा से मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने ८ घंटे की पूछताछ की है। एक्ट्रेस दोपहर १२.१५ मिनट पर क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल के ऑफिस में पहुंची थी और रात ८ बजे तक क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के सवालों का जवाब देती रही। एक्ट्रेस अपने साथ कुछ डॉक्यूमेंट भी लेकर आई थी। शर्लिन का पोर्न केस में गिरफ्तार और जेल में बंद राज कुंद्रा की फर्म ‘आर्म्सप्राइम मीडिया’ के साथ कॉन्ट्रैक्ट था। ये कॉन्ट्रैक्ट हिंदुस्थान के बाहर की कंपनियों के कुछ ऐप के लिए अश्लील कंटेंट उपलब्ध कराने का था। शर्लिन ने भी राज कुंद्रा पर कई आरोप लगाए थे। शर्लिन ने अप्रैल, २०२१ में राज के खिलाफ एफआईआर भी की थी। राज १४ दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। शर्लिन ने बताया था कि राज कुंद्रा २७ मार्च, २०१९ को उनके घर आया था। शर्लिन ने आरोप लगाया कि राज उनसे जबरदस्ती करने लगा, जबकि वो इसके लिए मना करती रहीं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement