Latest News

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव रविवार को चोटिल हो गए। जानकारी के मुताबिक, लालू यादव का दाहिना कंधा टूट गया है। गिरने की वजह से उनके कंधे में फ्रैक्चर हुआ है। लालू यादव इस वक्त पटना स्थित 10 सर्कुलर आवास पर हैं और यहीं सीढ़ियों से उतरते वक्त उनका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने की वजह से लालू यादव गिर पड़े। जानकारी के अनुसार, उनकी कमर और कंधे में चोट आई है। बाद में उनका एमआरआई भी कराया गया जिसमें उनका दाहिना कंधा फैक्चर बताया जा रहा है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement