Latest News

मुंबई : मनपा प्रशासन ने गणेश मंडलों को मंडप बनाने के दौरान सीमेंट कंक्रीट रोड की खुदाई करने पर रोक लगाई है। मंडल को सीमेंट कंक्रीट रोड पर टीन के डिब्बे में मिट्टी भर कर मंडप बनाया जाए जिससे सड़क पर गड्ढे नहीं हों। मनपा प्रशासन ने इसी के चलते सीमेंट कंक्रीट रोड पर गड्डा खोदने पर लगने वाला दंड भी 2 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए प्रति गड्डा कर दिया।

बता दें कि मनपा प्रशासन ने मुंबई में सड़क को गड्डा मुक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर सीमेंट कंक्रीट करने का निर्णय लिया। मुंबई में आज मुख्य रास्ते छोड़कर अंदर की सड़कों को भी सीमेंट कंक्रीट किया जा रहा है। इन सड़कों पर दोबारा खुदाई न हो इसके लिए मनपा ने कठोर नियम बना रही है। मनपा ने गणेशोत्सव के दौरान सड़कों पर बनने वाले मंडपों को भी किसी तरह की खुदाई करने पर रोक लगाई है। मनपा प्रशासन ने गणेश मंडलों के लिए नई गाइड लाइन जारी करते हुए कहा है कि सीमेंट कंक्रीट रोड पर गड्ढे किए तो 15 हजार प्रति गड्डा दंड लगेगा। मनपा अभी तक गणेश मंडलों पर प्रति गड्ढे का 2 हजार का दंड लगाती थी। मनपा अधिकारियों ने बताया कि पहले का जुर्माना ज्यादा प्रभावशाली नहीं था क्योंकि अधिकांश मंडल सार्वजनिक होने के कारण और गणेशोत्सव त्यौहार धार्मिक होने के कारण उन पर दंड नहीं लगाया जा सकता था। मनपा का कहना है कि सीमेंट कंक्रीट रोड बनाने का खर्च डांबर के रोड से काफी अधिक है। कंक्रीट सड़कें दोबारा बनाने का खर्च भी अधिक होगा, जिसके चलते दंड बढ़ाया जा रहा है।

मनपा के निर्णय का समिति ने किया विरोध

मनपा प्रशासन ने इसीलिए अनधिकृत खुदाई को रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया है। गणेश मंडलों की सार्वजनिक गणेशोत्सव समन्वय समिति ने मनपा के इस निर्णय का विरोध किया है। समिति ने मांग की है कि पंडाल निर्माण के लिए जमीन में गड्ढे खोदने पर लगाया गया 15,000 का नया जुर्माना वापस लिया जाए। समिति ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी शुल्क शुल्क और टैक्स माफ किए थे। इसलिए वर्तमान सरकार को भी वही करना चाहिए। साथ ही समिति ने गणेशोत्सव को हाल ही में मिले "राज्य महोत्सव" के दर्जे का हवाला भी दिया। समिति ने गणेश मंडलों से भी कहा है। कि संभव हो सके तो सीमेंट कंक्रीट रोड पर खुदाई न करें। सीमेंट कंक्रीट रोड पर मंडप बनाने के दौरान नई तकनीकी का उपयोग करें, जिससे बिना गड्ढे मंडप बनाया जा सकें।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement