बीजेपी-शिवसेना सेटलमेंट पहले ही हो गया था, बाद में सब नाटक था: रावसाहेब दानवे
मुंबई : महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान जालना सीट को लेकर उनके और शिवसेना नेता अर्जुन खोतकर के बीच जो तनातनी हुई वह एक नाटक था। असल मे तो लोकसभा चुनाव से दो महीने पहले ही हमारा सेटलमेंट हो गया था। दानवे ने यह बात उनके राज्यमंत्री बनने पर जालना में आयोजित सर्वदलीय नागरिक सत्कार कार्यक्रम के मंच से कही।
जोश में बोले दानवे: खोतकर
दानवे के इस बयान पर शिवसेना नेता अर्जुन खोतकर ने कहा कि दानवे भाषण के जोश में कुछ भी बोल देते हैं। उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। हम दोनों के बीच जालना सीट को लेकर जो विवाद था, वह उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मध्यस्थता के बाद मिटा था।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.