Latest News

हरियाणा के पलवल जिले में बुधवार देर रात पचास हजार के इनामी बदमाश गांव भूल्वाणा होडल निवासी गुड्डू की पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। बदमाश गुड्डू पर पलवल पुलिस की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात पुलिस को बदमाश गुड्डू के असावटा गांव के पास मौजूद होने की सूचना मिली थी। बदमाश की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो गुड्डू ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायर किया तो बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।
पुलिस पीआरओ मंजीत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, लेकिन उसकी मौत दिल का दौरा पढ़ने से हुई है। बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में पूरा खुलासा हो जाएगा। शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement