Latest News

गुरुग्राम : गुरुग्राम में 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों की मदद से बच्ची को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार देर रात को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता के परिजन एक मुर्गी फार्म में चिनाई का काम कर रहे थे। बुधवार शाम को पीड़िता फार्म हाउस में अकेली खेल रही थी, तभी उसे अकेला पाकर एक अज्ञात शख्स वहां पहुंचा और बच्ची को बहला-फुसलाकर कर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात की अंजाम दिया।
बचची के रोने पर आरोपी दीवार फांदकर वहां से भाग गया। बेटी को रोते देखकर उसके माता-पिता वहां पहुंचे और उसकी हालत देखकर वे दंग रह गए। आरोप है कि जब वो बच्ची एक पास के निजी अस्पताल में लेकर गए तो अस्पताल प्रशासन ने  इलाज से इनकार कर दिया। पुलिस को सूचना के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को सेक्टर-10 स्थित सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement