Latest News

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण तालुका में कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के कारण बंदोबस्त ड्यूटी में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी से कथित तौर पर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मी नाइक म्हराल गांव में बांदोबस्त ड्यूटी में तैनात थी। उन्होंने लापरवाही से वाहन चला रहे निशांत देशमुख को रोका तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौच और हाथापाई की। इस घटना में वह घायल हो गईं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement