Latest News

मुंबई: कोरोना वायरस राज्य में तांडव मचाया हुआ हैं. संक्रमितों की संख्या में बड़ी तेज़ी से बढ़ती जा रही हैं. पिछले 24 घंटे में 2347 नए मामले सामने आए हैं. एक दिन में आए मामले सबसे ज्यादा हैं. वहीं 63 लोगों की मौत भी हुई हैं. जिसके बाद संक्रमितो की संख्या 33,053 पहुँच गई हैं. जिसमें 7,688 लोग ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. पिछले एक दिन में 1571 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ 38 लोगों की मौत भी हुई हैं. जिसके बाद क्रमशः 19,967 और 734 हो गई हैं. इसी के साथ 5,012 लोग ठीक भी हुए हैं. 

मुंबई के अलावा राज्य के अन्य प्रमुख शहर में भी स्थिति गंभीर बानी हुई हैं. पुणे, औरंगाबाद और नाशिक में भी हालात लगातार बिगड़ती जा रही हैं. इन शहरों में भी लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही हैं. नाशिक में जहां 667 मामले सामने आए  हैं. वहीं पुणे में 3302 मामलें हो गए हैं जिसमें 179 लोगों की मौत हुई हैं. औरंगाबाद में 776 नए मामले आए हैं, 25 लोगों की जान भी गई हैं. विदर्भा में भी लगातर मामले बढ़ रहे हैं. नागपुर, अकोला, अमरावती में संक्रमितों की संख्या बड़ी बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं. नागपुर में संक्रमितों संख्या जहाँ 356 होगई हैं, जिसमें 17 नए मामले आज आए हैं. इसी के साथ अकोला और अमरावती में भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं. जहाँ कुल मामले 180 और 105 पहुँच गए हैं. 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement