मुंबई : शनिवार को महाराष्ट्र मे 113 लोगों की मौत, 3427 बढ़े मरीज
मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। साथ ही रोजाना सैकड़ों लोग की इस जानलेवा वायरस से अपनी जान भी गवां रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार के सामने यह बड़ी समस्या हैं। शनिवार को राज्य में 3427 कोरोना के मामले सामने आए हैं। जबकि 113 लोगों की मौत हो गई। वहीं 1550 लोग कोरोना मुक्त हो गए। वर्तमान में राज्य में 51,369 सक्रिय मरीज हैं। अब तक 49,346 कोरोना मरीजों को अस्पतालों ने डिस्चार्ज दिया हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 104,568 पर पहुंच गई हैं।
स्वास्थ्य विभग के अनुसार पिछले 24 घंटों में दर्ज 113 मौतों में 73 पुरुष और 40 महिला मरीज शामिल हैं। जिसमें 65, 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के मरीज थे। जबकि 38 मरीजों की उम्र 40 से 59 साल के बीच थी। वहीं 10 मरीजों की उम्र 40 साल से कम थी। 113 मृतकों में से 10 में हाई रिस्क वाली बीमारी की कोई जानकारी नहीं मिली। 103 मरीजों में से 83 को मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी बीमारियाँ होने की पुष्टि हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में हुई कुल मौतों में से 73 मौतें पिछले दो दिनों में हुई हैं। शेष मौतें 27 मई से 10 मई के बीच हुईं। अब तक 641,441 नमूनों में से 104,568 नमूने पॉजिटिव आएं हैं। वर्तमान में राज्य में 583,302 लोग होम क्वारंटाइन हैं। जबकि 28,200 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन हैं।