Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र में हर रोज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले तीन दिनों से पॉजिटिव मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा पाई गई है। इस बीच राज्य में आज कुल 12,326 मरीज ठीक हो गए है। जिसके बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके साथ ही राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,99,356 पहुंच गई। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

वहीं महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,760 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,57,956 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 300 और मरीजों की मौत के साथ ही इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर प्रदेश में 16,142  हो गया है। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,42,151 है। गौरतलब हो कि, पिछले तीन दिनों से राज्य में पॉजिटिव मरीजों संख्या में कमी आई है। साथ ही ठीक होने वाले मरीजों का अकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement