Latest News

कोरोना वायरस की वजह से देश में लंबे समय तक लॉकडाउन लगाया गया था. एक ऐसा लॉकडाउन जहां कई तरह की पाबंदियां थी. लेकिन उस समय में लोगों ने खुद को आत्मनिर्भर जरूर बना लिया था. बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर खुद ही बाल काटने का एक अलग ही ट्रेंड शुरू कर दिया था. हर कोई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहा था.
अब लॉकडाउन तो खत्म हो गया है लेकिन खुद बाल काटने का जो चस्का लगा है, वो अभी भी जारी है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा जो अपने पति जीन गुडइनफ के लिए हेयरड्रेसर बन गई हैं. प्रीति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वे बड़े ही प्रोफेशनल स्टाइल में अपने पति का हेयरकट कर रही हैं. उस वीडियो को शेयर करते हुए प्रीति लिखती हैं- मुझे पता है कि हेयरड्रेसिंग में मेरा भविष्य है. मेरे पति ने मुझसे दूसरी बार अपने बाल कटवाएं हैं. सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैन्स प्रीति के इस टैलेंट से खासा इंप्रेस नजर आ रहे हैं. वहीं एक यूजर के सवाल पर प्रीति ने यहां तक बोल दिया कि ये उनका कोरोना टैलेंट है.
वैसे घर बैठे बाल काटने का ट्रेंड कुछ महीनों पहले अनुष्का शर्मा ने शुरू किया था. उन्होंने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को नया हेयरकट दिया था. उनके एक वीडियो के बाद ये ऐसा ट्रेंड बन गया कि क्या एक्टर और क्या नेता, हर किसी ने ना सिर्फ खुद ही घर में बाल काटे बल्कि सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर भी किए.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement