मुंबई : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में दो अलग-अलग झीलों में एक महिला और एक लड़का डूब गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि सोमवार तड़के करीब दो बजे ठाणे नगरपालिका मुख्यालय के पास कचराली झील में तकरीबन 35 से 40 साल की उम्र की अज्ञात महिला का शव मिला। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में, यहां के चराई इलाके में रहने वाला एक 16 वर्षीय लड़का रविवार शाम शहर की उपवन झील में डूब गया। आरडीएमसी और दमकल कर्मियों की एक टीम ने शव को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि शहर पुलिस ने बाद में इन घटनाओं को लेकर दुर्घटनावश मौत के मामले दर्ज किए।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement