Latest News

कल्याण : कल्याण पूर्व चिंचपाड़ा का रहने वाला एक युवक का डैम के पास शव मिलने के बाद सेंट्रल अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया जब स्थानीय पुलिस ने शव को लावारिस बता कर उसका पोस्टमार्टम करा दिया। कल्याण पूर्व के भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि कल्याण पूर्व चिंचपाड़ा परिसर का रहने वाला आनन्द मुकुन्दे नामक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ होली के दिन घूमने के लिए चिखलोली डैम गया हुआ था। बुधवार देर शाम आनंद का शव डैम के किनारे मिला और उसके शरीर पर कई जख्म के निशान पाए गए। हत्या की आशंका होने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने लावारिस लाश बताकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के लाख कहने के बावजूद हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया,जिसको लेकर लोग गुस्से में थे और विधायक के पहुंचते ही लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों ने शव को लेने से साफ मना कर दिया। विधायक गणपत गायकवाड़ ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक शव को नहीं लेंगे। इतना ही नहीं विधायक गायकवाड ने कहा कि महाराष्ट्र में गुंडा राज चल रहा है। मुंबई में सचिन वझे का प्रकरण अभी शांत भी नहीं हुआ कि उल्हासनगर पुलिस का यह कारनामा सामने आया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement