Latest News

मुंबई : घाटकोपर पूर्व सावित्रीबाई नगर में गुरुवार को 3 साल का बच्चा नाले में गिर गया जिसे बचाने के लिए दमकल विभाग के साथ एनडीआरएफ की टीम लगी है. गुरुवार दोपहर 12 बजे  हुसैन हमीद शेख अपने घर के पास बने नाले के बगल में खेल रहा था. पैर फिसलने से वह नाले में जा गिरा. हुसैन के साथ उसका बड़ा भाई भी वहीं खेल रहा था जो उसके नाले में गिरने की खबर अपनी मां को दी.

स्थानीय लोगों ने बच्चे को खोजने की कोशिश की लेकिन पता नहीं चला. बाद में बच्चे को बचाने के लिए दमकल विभाग के जवानों के साथ एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची.  नौसेना के गोताखोरों को भी मदद के लिए बुलाया गया. शाम तक बचाव अभियान जारी रहा, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका.  दमकल विभाग की तरफ से बताया गया कि नाला गहरा था और उसमें पानी का बहाव भी था. खबर लिखे जाने तक बच्चे का पता नहीं चल सका है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement