Latest News

मुंबई : राज्य सरकार द्वारा महामार्गों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जगह-जगह पर दुर्घटना को लेकर चेतावनी के बोर्ड लगाने से लेकर अनेक कदम उठाए गए हैं। इसके बावजूद राज्य के महामर्गों पर पिछले तीन साल में ३७ हजार ५०१ लोगों ने अपनी जान गंवाई है जबकि ५३ हजार ४५२ लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। पिछले वर्ष राज्य में १० हजार दुर्घटनाएं महामार्गों पर हुईं, जिसमें ११ हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वर्ष २०१८ में १२ हजार ९८ दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें १३ हजार २६१ लोगों की मौत हुई। वर्ष २०१९ में ११ हजार ७८७ दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें १२ हजार ७८८ लोगों की मौत हुई और वर्ष २०२० में १० हजार ६४६ दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें ११ हजार ४५२ लोगों की मौत हुई थी। नियम का उल्लंघन करके बेखौफ वाहन चलानेवाले वाहन चालकों से पिछले वर्ष ६९७ करोड़ ९२ लाख ९३ हजार रुपए का दंड वसूल किया गया था। बता दें कि राज्य के महामार्गों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए १८ जनवरी से १७ फरवरी तक राज्य सरकार की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement